आरजेडी ने किए है ये वादे:
. बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा।
. सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने के लिए बिहार के युवाओं को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
. किसानों का कर्ज माफ करने का वादा ।
. नए उद्योगों के लिए नई नीति लाई जाएगी, नए उद्योग स्थापित करने के लिए टैक्स नहीं देगा पड़ेगा।
. किडनी मरीजों के लिए मुफ्त डायलासिस की व्यवस्था होगी।
. गांवों को स्मार्ट बनाया जाएगा और सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
. बुजुर्गों और गरीबों का पेंशन 400 रुपये प्रति महीने से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति महीने किया जाएगा।
. सरकारी नौकरी में बिहार के युवाओं को तरजीह देने के लिए राज्य सरकार डोमिसाइल पॉलिसी लाएगी।
. सरकारी नौकरियों के 85 फीसदी पद बिहार के युवाओं के लिए आरक्षित होंगे।
दिल्ली चुनाव में केजरीवाल ने क्या किए थे फ्री देने के वादे :
. फ्री बिजली-पानी, शिक्षा, चिकित्सा
. महिलाओं के लिए बसों और मेट्रो में मुफ्त की घोषणा की थी
. दलित वर्ग के बच्चों के यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग का भी ऐलान किया था।
. चुनाव से पहले लोगों की सहूलियत के लिए सरकारी सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी और घर- घर राशन पहुंचाने का भी वादा किया था।