पटना में बीजेपी नेता की हुए गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

बिहार चुनावों के दौरान जुर्म थमने का नाम नही ले रहा है, इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है बिहार की राजधानी पटना से, बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पटना में एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है। बीजेपी के नेता राजा बाबू उर्फ राजेश कुमार झा को अपराधियों ने अपनी गोली का शिकार बनाया है। राजेश कुमार झा उर्फ राजा बाबू की हत्या उनके मॉर्निंग वॉक करते समय की गई। अपराधियों ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी है। राजा बाबू की हत्या तेज़ प्रताप नगर में की गई है।
खबर ये है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने राजा बाबू को गोली मारकर हत्या कर दी है, ये घटना बेउर थाना इलाके की है। बाइक सवार दोनों अपराधी नकाबपोश थे और इस घटना को अंजाम देने के बाद वो चलते बने। कुछ दिनों पहले ही बीजेपी से जुड़े एक और नेता की हत्या कर दी गई थी। चुनाव के पहले बिहार में एक हिंसा का दौर शुरू हो चुका है। आर और सिवान में पहले ही हिंसा देखने को मिल चुकी है, झा राजनीतिक दलों से जुड़े लोगो को अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !