हनीमून पर डॉक्टर पति ने पत्नी से कहा कि मैं तुमसे नहीं बल्कि एक लड़के से करता हूं प्यार, जानें फिर क्या हुआ

घर वालों ने बड़े अरमानों के साथ अपनी बेटी की शादी एक डॉक्टर के साथ की। धूमधाम के साथ सारी रस्में हुई। लेकिन जब दोनों हनीमून मनाने मनाली गए तो उनके जीवन में सब कुछ बदल गया। डॉक्टर ने पत्नी को बताया कि वह गे (समलैंगिक) है। इसके बाद लड़की के परिजनों ने बेटी के पति सहित एक दर्जन ससुराल के लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धारा के तहत महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का यह भी आरोप है कि मनाली में पहाड़ी से धक्का देकर उसकी हत्या का प्रयास किया। अपना घर बचाने के लिए वह काउंसलिंग के लिए तैयार हो गई। काउंसलिंग में भी बात नहीं बनी। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

पीड़ित एक शिक्षिका है। पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि मई 2019 को अलीगढ़ रोड, हाथरस निवासी डॉक्टर से शादी हुई। शादी में उसके घरवालों ने 30 लाख रुपये से अधिक खर्च किए। शादी के दो दिन बाद वह अपने पति के साथ हनीमून पर कुल्लू मनाली गई। वहां पति ने एक शानदार रिसोर्ट में बुकिंग कराई थी। पति का मूड कुछ उखड़ा-उखड़ा था। पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति ने कहा उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई हैं उसने कहा कि वह समलैंगिक है। यह बात सुनकर पत्नी के उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने मनाली में उसे पहाड़ी से धक्का देकर मारने का प्रयास किया और होटल में भी उसके साथ मारपीट की तो उसे होटल के कर्मचारियों ने बचाया। जब पुलिस आई तो वह कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती थी। जैसे-तैसे वहां मामला संभाला कर पति के साथ घर लौट आई। ससुराल आते ही पति ने फिर मारपीट की। ससुराल वालों ने दहेज की मांग करने लगे। उसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई।

अगस्त 2019 में पीड़िता के ससुराल वालों ने दस लाख रुपये की मांग की गई। उसने पुलिस से शिकायत की। समझौते के लिए कई पंचायत हुईं। पर कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। पत्नी हर तारीख पर जाती। लेकिन पति नहींं आता। महीनों निकल गए। पति आया तो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। काउंसलिंग फेल हो गई। महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमे में डॉक्टर सुमित कपूर, रूबी कपूर, दिलीप कपूर, अर्पित, सविता, नीता, कविता, अजय, विजय, अभिषेक, राहुल सहित एक दर्जन लोग नामजद हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !