प्रेमिका को घुमाने के लिये युवक ने चोरी की महंगी कार, फिर कार से करने लगा लड़कियां सप्लाई, जाने क्या है पूरा मामला

आजकल के युवा लड़की और नशे के चक्कर मे पड़कर जुर्म के नए नए तरीके अखयतार कर रहे है, एक ऐसा ही मामला पटना से आ रही है। एक गरीब तबके के युवक ने अपनी प्रेमिका का शौख पूरा करने के लिए पहले लग्ज़री कार को चुराया उसके बाद उसी चोरी की कार से ही वो अपने प्रेमिका को घुमाया करता था। लेकिन उसके बाद वह उसी कार से ही लडकिया और शराब की सप्लाई हाई प्रोफाइल लोगो को करने लगा। पटना की पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे कि हौंडा सिटी कार को चोरी करने वाले आरोपी पंकज रविदास को पुलिस ने जक्कनपुर के विग्रहपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ आरोपी के साथ एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की केर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरा का रहने वाला है आरोपी

इस मामले का आरोपी पंकज आरा के बेला गाँव का रहने वाला है। आरोपी पंकज पटना के विग्रहपुर इलाके में कई माह से किराये पर घर लेकर रह रहा था। किसी अज्ञात शख्स ने ये शिकायत की थी कि विग्रहपुर और आसपास के इलाकों में परिवहन विभाग का बोर्ड लगाकर एक हौंडा सिटी कार घूम रही है जिसमे हमेशा 1-2 लड़कियां बैठी रहती है। कार शाम में निकलती है और सुबह के समय वापस आ जाती है। किसी ने उस कार का फोटो पुलिस को भेज भी दिया था, जिसके बाद पुलिस ने नंबर चेक किया तो नंबर ऑटो का निकला। इसके बाद छापेमारी के दौरान इसे पकड़ लिया गया।

50 लड़कियों का फ़ोटो मोबाईल में मिला

जब पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाईल जब्त करने के बाद उसे चेक किया तो उसके मोबाइल में 50 लड़कियों का नंबर मिला। इन लड़कियों के फोटो को वह अलग अलग लोगो व्हाट्सएप नंबर पर भेजता था। बताया जा रहा है की आरोपी सेक्स रैकेट से भी जुड़ा था। साथ मे पकड़ी गई महिला के बारे में बताया कि वह उसकी पत्नी है, बाद में उठाने कबूला की वह वो महिला आर्केस्ट्रा में काम करती है। वही से दोनों की पहचान हुई थी और उसके बाद से ही दोनों साथ रहने लगे थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !