पहली बार कोई ट्रांसजेंडर बनेंगी पीठासीन पदाधिकारी, खूबसूरती के मामले में रह चुकी है फेस ऑफ पटना

भारत देश के इतिहास में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को चुनाव का पीठासीन अधिकारी बनाया जाने वाला है। इस रिकॉर्ड को बनाने का मौका मिला है पटना की मोनिका दास को जो कि देश पहली ट्रांसजेंडर पीठासीन पदाधिकारी होंगी।
मोनिका को बिहार विधानसभा के चुनाव में ही पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है यानी कि मोनिका इस जिम्मेदारी के रूप में एक पूरे बूथ की जिम्मेदारी सम्हालेंगी, यानी कि मतदान से लेकर मोनिटरिंग तक का सारा काम मोनिका ही देखेंगी। पटना की रहने वाली मोनिका दास केनरा बैंक की अधिकारी है।

आपको बता दे कि मोनिका दस बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज़ थी और मोनिका पटना विश्वविद्यालय में लॉ कि गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है। गोल्ड मेडलिस्ट होने के साथ साथ मोनिका सौंदर्य प्रतियोगिता में भी फेस ऑफ पटना राह चुकी है। अब मोनिका ने भारत देश के किसी चुनाव में पहली बार पीठासीन अधिकारी बनने का रेकॉर्ड भी आने नाम कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !