धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है -ADCP नोएडा

नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे के टोल प्लाज़ा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में हाथरस की ओर कूच कर रहे अन्य नेताओं के आगमन के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई गई है। इस पर ADCP नोएडा रणविजय सिंह ने कहा है कि धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। गैर कानूनी जनसभा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है। हम लोग लगातार शांति की अपील कर रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि ये समझ जाएं और अपने गंतव्य को लौट जाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !