भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को मिला चिराग पासवान का साथ, अपने कार्यकर्ताओं से की श्रेयसी की मदद की अपील

बिहार विधानसभा चुनाव में नित्य नए नए नेताओ के रूप देखने को मिल रहे है, अभी तक तो नेता एक दूसरे पर पलटवार करने से बाज़ नही आ रहे थे ऐसे में अपने खिलाफ किसी नेता को वोट देने के लिए कहना तो नामुनकिन से लगता है। ऐसे ही एक खबर फिलहाल एलजेपी से आ रही है। एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी की प्रत्याशी श्रेयसी को जीतने की अपील की है। आपको बता दे कि की चिराग पासवान को बीजेपी के नेता तूफानी बयान और वोटकटवा बोल चुके है ऐसे में ये बहुत बड़ा बयान है चिराग पासवान की तरफ से।
भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी को बताया बहन

एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने अपने संसदीय क्षेत्र जमुई के भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को अपना समर्थन दिया है। इनके समर्थन को लेकर चिराग पासवान ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है।चिराग पासवान ने कहा है कि, "जमुई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी छोटी बहन श्रेयसी सिंह को ढेर सारी शुभकामनाएं। लोजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है की श्रेयसी की मदद करे। भाजपा प्रत्याशी और लोजपा प्रत्याशी जी मिलकर युवा बिहार को नया बिहार बनाएंगे। जदयू को दिया गया एक भी वोट शिक्षकों को लाठी खाने पर मजबूर करेगा।"

जदयू को दिया गया एक-एक वोट बेकार जाएगा

लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने बीजेपी प्रत्याशी का समर्थन तो किया है लेकिन जदयू का विरोध किया है। चिराग पासवान ने कहा कि जदयू को दिया गया एक-एक वोट बिहार के शिक्षकों को लाठी खाने पर मजबूर करेगा। श्रेयसी सिंह दिग्विजय सिंह की बेटी है। उनकी माँ पुतुल सिंह भी पहले सांसद राह चुकी है। खुद श्रेयसी सिंह भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूर्टर रह चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !