Hathras Gangrape Case : राहुल गांधी को पुलिस ने पैदल चलने से रोका राहुल बोले , इतना मत डरो मुख्यमंत्री महोदय

हाथरस में हुए गैंगरेप मामले में कॉन्ग्रेस नेता राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका गांधी आज मृत पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहें हैं। रास्ते में यूपी पुलिस ने उनका काफिला ग्रेटर नोएडा में रोक दिया जिसके बाद राहुल गांधी पैदल ही सड़क के रास्ते हाथरस की ओर चल दिए। उत्तर प्रदेश पुलिस राहुल–प्रियंका को पैदल चलने से भी रोक रही है उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रही है।

इस मामले पर राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा इतना मत डरो मुख्यमंत्री महोदय 
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखादुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता।

UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है।

इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर बोला योगी सरकार पर हमला 
प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखाहाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !