सिविल सेवा 2020 की परीक्षा कल, जाने क्या तय हुए है नए गाइडलाइंस

कल यानी 4 अक्टूबर को upsc यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर upsc सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा को टालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिसकी सुनवाई के दौरान पीएससी ने दुबारा से परीक्षा स्थगित करने में असमर्थता जताई थी। याचिकाकर्ताओं की मांग थी कि बाढ़ और कोविड-19 के कारण कई अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ है, इसलिए परीक्षा की तारीखों को 2 से 3 महीनों तक के लिए आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। इस याचिका का अंतिम फैसला अभ्यर्थियों के पक्ष में ना होकर आयोग के पक्ष में रहा।
इसके बाद पूरे देशभर के विभिन्न शहरों में कम 2,569 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होना है। यूपीएसई द्वारा दायर किए गए हलफनामे के मुताबिक इस साल यूपीएसई की परीक्षा में कुल 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने वाले है।कोरोना काल के बीच में ही आयोजित हो रही इस परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए गए है, जिसका पालन करना हर अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है। आइये जानते है क्या क्या गाइडलाइंस इस परीक्षा के लिए बनाई गई है:-

परीक्षा के लिए बनाए गए नए गाइडलाइंस

=यूपीएसई यानी संघ लीक सेवा आयोग ने कहा है कि इस परीक्षा को देने के लिए मास्क या फेस कवर पहनना पूरी तरह अनिवार्य है। गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थी पारदर्शी बोतलों में सेनेटाइजर भी ले जा सकते , बिना मास्क या फेस कवर के किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी।
=सभी परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सामाजिक दूरी बनाकर रहनी होगी। 
=परीक्षार्थियों को कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना होगा
=सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 2:30 से 4:30 तक दो पालियो में परीक्षा होंगी और परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में घुसने दिया जाएगा
=परीक्षा के प्रत्येक सत्र में उपस्थित होने के लिए, परीक्षार्थियों को अपनी फोटो आईडी कार्ड, जिसका नंबर एडमिट कार्ड पर दिया गया है, साथ में लाना होगा
=जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा में लिखने के लिए सक्राइब का विकल्प चुना है, तो सक्राइब के अलग एडमिट कार्ड के साथ ही उन्हें अनुमती मिलेगी। सक्राइब के एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !