बिहार:पटना में नाबालिक लड़की से सामुहिक दुष्कर्म, 4 लड़को ने मिलकर दिया अंजाम

बिहार में बलात्कार के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, कुछ ही घंटों के अंदर बिहार की राजधानी पटना से फिर एक शर्मसार करने वाली खबर आ रही है जिसने मानव समाज को एक बार फिर शर्मसार किया है। खबर ये है कि एक नाबालिग लड़की का सामुहिक बलात्कार हुआ है। कुल 4 लड़को ने मिलकर इस हैवानियत को अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद बिहार पुलिस तुरंत हरकत में आ कर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना दानापुर इलाके की है, जहाँ लेखानगर इलाके में 4 लड़को ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक बलात्कार को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस फौरन जांच में जुट गई है। फोरेंसिक टीम ने अपनी जांच को शुरू कर दिया है।

दानापुर पुलिस की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी 4 आरोपियों में से 1 को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अन्य 3 की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !