Coronavirus Updates: देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है कोरोनावायरस,24 घंटे में मिले 60 हजार से ज्यादा नए मरीज

Coronavirus Updates: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री (Union Health Ministry) के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 74,94,552 हो गई है। जिसमें से 7,83,311 एक्टिव केस हैं। 65,97,210 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और अब तक 1,14,031 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 61,871 नए मामले सामने आए हैं और 1033 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (Indian Council of Medical Research -ICMR) की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के कल (17 अक्टूबर) तक कुल 9,42,24,190 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 9,70,173 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले लगातार महाराष्ट्र से आ रहे हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,86,321 पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है जहां 7,79,146 मामले हैं। 7,58,574 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर कर्नाटक है। चौथे नंबर पर तमिलनाडु है जहां संक्रमितों की संख्या 6,83,486 है। यूपी लगातार पांचवें नंबर पर बना हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या 4,52,660 है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !