डिनेचर्ड स्पिरिट (जहरीली शराब) पीने से हुई मौतों की SIT टीम द्वारा जाँच।

अक्षत तिरवार की रिपोर्ट 

उज्जैन :  विगत 02 दिनो से उज्जैन शहर में डिनेचर्ड स्पिरिट (जहरीली शराब) पीने के कारण हो रही मृत्यु पर राज्य शासन द्वारा जाँच हेतु SIT टीम का गठन किया गया । 
जिसमें संदिग्ध रूप से डिनेचर्ड स्पिरिट के सेवन से मृत  व्यक्तियों के प्रकरण की जांच करने के लिये राज्य शासन द्वारा उच्च स्तरीय जांच दल में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.के. झा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुशांत सक्सेना को रखा गया , SIT टीम द्वारा आज दिनांक 16 अक्टूबर को जांच प्रारम्भ की गई । जांच दल द्वारा उज्जैन शहर पहुँच कर महाकाल थाना क्षैत्र, छत्रीचौक,  रीगल टॉकीज, खाराकुआं थाना एवं विभिन्न रैन बसेरों में जाकर मौके का मुआयना किया व पूछताछ की। जाँच टीम के साथ उज्जैन कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री मनोज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री रुपेश कुमार द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2) श्री अमरेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग महाकाल श्री रजनीश कश्यप एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे ।

गब्बर और सिकन्दर नौकरी से बर्खास्त

गोपाल मंदिर क्षेत्र में पुराने नगर निगम कार्यालय में नगर निगम के 2 कर्मचारी जिंजर की शराब बनाने का काम कर रहे थे खाराकुआ पुलिस ने दबिश देकर यहां बन रही अवैध शराब का कारखाना पकड़ा है पुलिस ने गब्बर और सिकंदर के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है जिसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त को लगी तो उन्होंने तत्काल दोनों कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !