बेखौफ बदमाशों ने बिहार के जेडीयू नेता के रिश्तेदार के घर भीषण डकैती कर, 60 हजार नकद और 10 लाख से अधिक के जेवरात ले कर फरार हो गए

बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की रात हथियार के बल पर जेडीयू नेता के चाचा के घर डकैती की भीषण घटना को अंजाम दिया। हथियार सहित बदमाश 60 हजार रुपए नगद सहित 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक की जेवरात डकैती कर चलते बने।

जेडीयू  के राज्य परिषद सदस्य गुंजन कुमार के रिश्ते में चाचा बृजदेव सिंह के घर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के समय घर पर सिर्फ दो महिलाएं ही उपस्थित थी। बदमाशों ने पहले उन्हें घायल किया उसके बाद डकैती की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनाक्रम पहुंचकर घटना की पड़ताल करने में जुट गई। जिले में डकैती की इस घटना से सनसनी फैल गई है। 

बताया गया कि जिस समय डकैती की घटना हुई उस समय घर में सिर्फ दो महिलाएं ही थी। इस मामले में बृजदेव सिह की पत्नी सुधा देवी ने बताया की देर रात करीब तीन बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। वह अपनी बहू के साथ कमरे में सो रही थी। इस दौरान एक बदमाश आया और दरवाजा खुलवा कर उन दोनों पर पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर डकैती की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताता की बदमाशों ने इस दौरान 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक की जेवरात और 60 हजार रुपए नगद ले फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश घर के पीछे का दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर आए थे।

डकैती की घटना जदयू नेता गुंजन कुमार के चाचा के घर पर हुई है। नेता गुंजन कुमार ने बताया कि डकैती के दौरान बदमाशों ने उनकी चाची सुधा देवी व रूपम देवी को पिस्तौल की बट से जख्मी भी कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस में इसकी लिखित शिकायत की गई है। 

इधर, थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि डकैती नहीं चोरी की घटना हुई है। एसपी अवकाश कुमाए ने बताया कि घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !