तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान


मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है जहां तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की गोलीमार हत्या कर दी। मृतक डांस टीचर था और पिछले चार दिनों से लापता चल रहा था। आरोपी दोस्तो की शिनाख्त पर ही आज सुबह पुलिस ने उसकी बॉडी नये मुरादाबाद स्थित हर्बल पार्क की एक सुनसान जगह से बरामद की है।

ये था पूरा मामला

मुरादाबाद एसपी सिटी अमित आनन्द ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मझौला इलाके के रहने वाले आकाश नाम के युवक की गुमशुदगी उसके परिजनों ने थाने पर दर्ज कराई हुई थी। इस आधार पर पुलिस उसकी तलाश में उसके दोस्तों से ही पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में राजीव, वरुण और अजय से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने आज सुबह नये मुरादाबाद के हर्बल पार्क से आकाश की बॉडी बरामद करा दी।



एसपी सिटी के अनुसार इन चारों दोस्तो ने विगत 14 तारीख को एक साथ बैठ कर शराब पी और वहाँ पर आपस मे विवाद होने पर अजय ने तमंचे से आकाश को गोली मार दी थी, जिससे उसकी वही मौत हो गई थी। इन तीनो में राजीव के ऊपर 8-10 मुकदमे पहले से दर्ज है, पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है मृतक आकाश के परिजनों ने बताया कि वह डांस टीचर था और कई जगह पर बच्चो को डांस सिखाता था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !