कुशवाहा के करीब आशुतोष, बन सकता है नया चुनावी समीकरण

बिहार के सभी राजनीतिक दल बिहार के विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए गठबंधन का सहारा ले रहे है। अभी हाल फिलहाल में ही उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन को छोड़कर बसपा का दामन थामकर एक नया गठबंधन बनाया है और इसके बाद अब भूमिहारो के नेता आशुतोष कुमार जिन्होंने अभी हाल में ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाई है, उपेंद्र कुशवाहा के करीब आ गए है।
सूत्रों से प्राप्त खबर के मुताबिक राजपा (राष्ट्रीय जन जन पार्टी) के अध्यक्ष आशुतोष कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच गठबंधन को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। आशुतोष की पार्टी को हाल ही में चुनाव आयोग ने मान्यता दी है। इससे पहले आशुतोष भूमिहार ब्राम्हण एकता मंच नाम से संस्था चला रहे थे लेकिन उसके बाद उन्होंने लॉकडाउन में कुछ थोड़े लोगो की मदद की जिसकी वीडियो और फ़ोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी, उसके बाद में आशुतोष कुमार ने आपनी राजेनीतिक पार्टी बनाई और बिहार विधानसभा के चुनावों में कूद गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !