उत्तर प्रदेश में गुंडों का अतांक मात्र 5 रुपए के लिए अंडे बेचने वाले की पीट पीट कर हत्या


बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में महज पांच रुपए के लिए दबंगों ने एक अंडा व्यवसायी की पीट - पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में शामिल छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने बताया कि इलाके के कुछ शराबी दबंगों के पास शराब खरीदने के लिए पांच रुपए कम पड़ रहे थे। दुकानदार द्वारा रुपए मांगने पर उन्होंने रुपए देने से मना कर दिया। बस इस बात से वो इतने नाराज हो गए कि लाठी डंडे से पीट - पीटकर हत्या कर दी। 

हीं परिजनों का आरोप है कि थाने में पहले शराबियों के खिलाफ शिकायत की थी तो उल्टे पुलिस वालों ने उन्हें ही थाने में बैठा कर रखा और उनकी पिटाई भी की। बाद में समझौता करा कर छोड़ दिया। लेकिन अगले ही दिन शराबियों ने अंडा व्यवसायी पर लाठी डंडे से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। इस हादसे में दबंगों ने 2 बेटों को जख्मी किया हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !