महाकाल की नगरी में राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी में मनाया गया दीपोत्सव देखिए खूबसूरत तस्वीरें

अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर शिलापट्ट का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गापाल दास , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे। 
उज्जैन : 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधार शिला राखी। राम मंदिर का भूमि पूजन होते ही पूरे देश में खुशी का माहौल है। 
लोग 5 अगस्त को दीपावली के महौत्सव की तरह मना रहा हैं।
ऐसे ही कुछ खूबसूरत तस्वीरें महाकाल की नगरी उज्जैन से देखने से निकाल कर सामने आई। उज्जैन में मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम जी के जन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन एवं शिला न्यास के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् उज्जैन महानगर द्वारा अ. भा. वि.प. कार्यालय ऋषिनगर पर उत्सव दीप प्रज्वलित कर मनाया गया और सभी को शुभकामनाएं दी गई।

शहर में पुलिस रख रही है कड़ी नजर 
शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात
अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर धार्मिक नगरी में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती दिखाई दे रही थी। लोगों में भी राम जन्मभूमि पूजन को लेकर उत्साह बना हुआ था। मंगलवार दोपहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी ने अपराध नियंत्रण बैठक लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के दिशा निर्देश जारी किए थे। आगामी दिनों में जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, स्वतंत्रता दिवस, डोल ग्यारस के साथ रमजान पर्व मनाया जाना है। सभी धर्मों के पर्व शांति के साथ मनाया जा सके इसको लेकर जिले की पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है।

उज्जैन से अक्षत तिरवार की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !