Ram Mandir Bhoomi poojan: में प्रधानमंत्री मोदी ने किए हनुमान गढ़ी में पूजा राम मंदिर परिसर में लगाया पारिजात का पौधा

फोटो : अनी
अयोध्या : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। पीएम ने यहां पूजा की।
फोटो : ANI
इस दौरान उनके साथ सीएम योगी भी साथ रहें। मंदिर में पुजारी द्वारा पीएम मोदी का स्वागत साफा पहनाते हुए किया गया। इसके बाद वे भूमि पूजन स्थल जाएंगे। रामलला के दर्शन से पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा करने की आस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां विधिवत पूजा की । इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और हर वक्त मास्क लगाए रखा। हनुमान गढ़ी से वे रामलला मंदिर पहुंचे।
फोटो : ANI
जहां उन्होंने श्री राम को साष्टांग प्रणाम किया और श्री राम लला विराजमान की पूजा की। इस मौके पर पीएम मोदी ने श्री रामजन्म भूमि परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पारिजात काा पौधा लगाया 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !