Sushant Singh Rajput case: सुशांत सिंह राजपूत मामले की होगी सीबीआई जांच , केंद्र ने दी सहमति


नई दिल्ली : सुशांत सिंह राजपूत केस में अब सीबीआई जांच होगी । केंद्र सरकार ने बिहार सरकार की ये सिफारिश मंजूर कर ली है। वहीं रिया की ओर से वकील श्याम दीवान ने कहा है कि एसजी की तरफ से जो कहा गया , यहां वह मामला नहीं है , ऐसे में अदालत रिया की याचिका पर गौर करे। दीवान ने कहा कि एफआईआर ज्यूरिसडिक्शन के मुताबिक नहीं है। ऐसे में अदालत पूरे मामले पर रोक लगाए। बिहार पुलिस मुंबई पहुंची और खुद जाकर पूछताछ करने लगी। जबकि उनके क्षेत्राधिकार में यह नहीं आता , जबकि मुंबई पुलिस पहले से पूरी कार्रवाई कर रही है । रिया के वकील श्याम दीवान ने कहा बिहार में दर्ज FIR को मुम्बई ट्रांसफर किया जाना चाहिए। 

वहीं जस्टिस ऋषिकेश राय ने कहा कि सुशांत काफी टैलेंटेड और उभरते हुए कलाकार थे और उनकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो जाना चौंकाने वाला है। जस्टिस ऋषिकेश राय ने कहा कि यह जांच का विषय है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच को लेकर महाराष्ट्र सरकार जवाब दे। हम तय करेंगे कि मामले की जांच कौन करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !