Bihar Election 2020 :तेजस्वी यादव ने किसानों को लुभाने के लिए की कर्जमाफी की घोषणा, पहले भी कर चुके है बिहार की जनता ऐसे ही वादे

बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव वोटरों को लुभाने में कोई कसर छोड़ना नही छह रहे है। उन्होंने पहले भी कहा था कि वो जैसे ही सत्ता में आएंगे तो सबसे पहले 10 लाख सरकारी नौकरी युवाओं को प्रदान करेंगे।अभी उन्होंने किसानों को भी लुभाने के काम किया है।
महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया और अपने घोषणा पत्र को बदलाव का संकल्प नाम दिया है। अपने घोषणापत्र को जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने ये एलान किया कि उनकी सरकार यानी महागठबंधन की सरकार बनेगी तो जितने भी किसानों का कृषि ऋण है उसको तेजस्वी यादव माफ करेंगे। 
तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि अपनी पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओ को रोजगार देंगे साथ ही साथ जितने छात्र नियुक्ति को लेकर आवदेन के लिए फॉर्म भरते है उसको माफ करेंगे साथ ही साथ छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने के लिए किराया भी मुहैया कराएंगे।
तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि कोरोना संकट के बीच भी बिहार के लोग यहाँ से पलायन कर रहे है। इसके लिए कर्पूरी वीर सहायता केंद्र पूरे देश मे खोल जाएगा। जिससे आपदा के दौरान बिहार के मजदूरों को सेवा और राहत मिलेगी। बिहार के सभी नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन देंगे। तेजस्वी यादव ने ये भी अपने घोषणपत्र के माध्यम से कहा कि जीविका दीदियों का नौकरी और वेतनमान देंगे।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !